जहां तुमने छोड़ा था
📌 Author: Deepak choudhary ( founder of LafzBindu)
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
📧 Support: pratilipi
Jaha tumne chhoda tha
आज भी वहीं बैठ तेरा इंतज़ार करता हूँ।
लौट आए कभी तू उस रास्ते,
खुदा से बस यही फ़रियाद करता हूँ।
रात की तन्हाई मार दे मुझे तो भी अच्छा
वही कबर में लेटे हुए आहे भरूंगा
कभी आई थी मेरी जिंदगी में तू
उस दिन को याद करूंगा |
अगर जीते जी लौट आये तू उस रस्ते
तो, मैं तो उसी मोड़ पे मिलूंगा
अगर तू जाना भी चाहे फिर से
उसी मोड़ पे तुझे मोड़ लाऊंगा
Arth—
जिस मोड़ पे छोड़ दिया था,
आज भी वहीं बैठ तेरा इंतज़ार करता हूँ।...........
जिस हाल में तुम मुझे छोड़कर गई थी,
मैं आज भी उसी हाल में हूँ और तुम्हारा इंतज़ार करता हूँ।
मतलब — जिस तरह उस समय तुम्हें प्यार करता था,
वो प्यार ज़रा भी कम नहीं हुआ है।
मैं ईश्वर से बस यही विनती करता हूँ
कि तुम्हें उसी हाल में
मुझे वापस लौटा दे…
---
अगर जीते जी लौट आये तू रस्ते
तो, मैं तो उसी मोड़ पे मिलूंगा...........
अर्थ–अगर मेरे जीते-जी तुम लौट के आ भी गई तो मैं तो उसी हाल में,
उसी प्यार के साथ, उसी चाह के साथ रहूँगा…
पर तुम्हारे दिल में क्या है,
तुम बदल गई होगी शायद — ये मुझे मालूम नहीं है।
इसलिए अगर तुम उस रास्ते पर भी आई,
यानि कभी हमारा सामना भी हुआ,
तो मैं तुम्हें उस हाल में,
यानी जिस तरह तुम थी उस समय,
जैसी feeling थी मेरे लिए तुम्हारे दिल में,
वहाँ फिर से ले आऊँगा…
Pratilipi
👍
जवाब देंहटाएंBAHUT BADHIYA BHAI
जवाब देंहटाएं🥰
हटाएं