जिंदगी बनकर आई थी


Author: Deepak choudhary ( founder of LafzBindu)
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
🙏Support — RETTING BUTTON NICHE HAI

🎧 इस कविता को गाने के रूप में सुनें


तुम गई तो गई — मुझे इस बात का ग़म नहीं,
हर्ष इस बात का है कि तुम मेरी ज़िंदगी में आई थीं।

कुछ दिनों की हमसफ़र बनीं,
कुछ दिनों तक साथ रही,
कहाँ पता था कि
तुम सिर्फ़ “कुछ दिनों के लिए ही आई थीं।

याद तो होगा नहीं वो दिन,
जब दोनों मिलके  जलेबियां चुराए थे
जब साथ बैठ खाना भी 
हमने एक ही थाली में खाए थे

जब मैं खुद से भी अधूरा था,
और तुम मेरी कमी भरने के लिए 
खुदा से मिलकर आई थी

पता नहीं कौन-सी ख़ता कर बैठा मैं,
जो तुम छोड़कर चली गईं,
और कौन-सा पुण्य था मेरा
कि तुम मेरी ज़िंदगी में
ज़िंदगी बनकर आई थीं।

                   JINDGI BANKAR AAYI THI 
Deepak choudhary poem
Founder of LafzBindu 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.
LafzBindu Membership Writer Membership Writer