अभी बाकी हूँ
🖊️ Pen name: soulfull life
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
हर कोना खाली था दिल का,
हर खामोशी कुछ कहती रही।
क्या थी मैं, क्या बन गई आज,
ये सच्चाई हर पल सहती रही।
प्यार की तलाश में खुद को,
तलाश में ही कहीं खोया मैंने।
जो थोड़ी सी उम्मीद बची थी,
उसे भी चुपचाप रोया मैंने।
ज़िंदगी से कोई शिकवा नहीं,
बस खुद से थोड़ी शिकायत है।
इतने मौके दिए उसने हर बार,
पर समझ पाने में मुझसे ही देर हुई है।
फिर भी दिल के किसी कोने में,
एक धीमी सी रौशनी बाकी है।
शायद टूटकर भी चल पाना ही,
मेरी सबसे बड़ी कहानी बाकी है।
Abhi baki hu
Soulfull life
आपको यह कविता भी पसंद आएगी—
#lafzbindu
Pratilipi
Post a Comment