असली दर्द—दर्दभरी कविता
🖊️ Pen name: soulfull life
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
एक दर्द होता है न इंसान के जीवन में,
जब वो रोता है—तो सबको दिखाई देता है।
लोग समझ लेते हैं,
कि यही उसका दर्द है।
पर नहीं…
असली दर्द तो वो होता है
जब इंसान रोता ही नहीं।
जो उसकी आँखों में ठहर जाता है,
एक खामोश-सी मायूसी बनकर।
जो हर हँसी में लिपटा होता है,
पर किसी को नज़र नहीं आता।
वो दर्द जो भीड़ में भी अकेला होता है,
जिसे किसी से कहा नहीं जाता,
जिसे समझा नहीं जाता।
वो दर्द बस ऊपरवाला जानता है…
और शायद वही इंसान,
जो उसे हर दिन जीता है।
और हाँ,
ऐसा दर्द हर किसी के हिस्से नहीं आता—
बहुत कम लोग होते हैं
जो उसे शब्दों में बाँट सकें।
Soulfull life
Please rate me
Pratilipi
Post a Comment