तुम्हे दिल से कैसे जुदा हम करेंगे
Author: Rekha Gupta(membership writer)
📍Location: INDIA
✍️Writes: Poetry / Stories
🙏 Support: Retting button niche hai
🎧 इस कविता को गाने के रूप में सुने
तुम्हें दिल से कैसे जुदा हम करेंगे,
ये सोचें भी तो कैसे गुनाह हम करेंगे।
धड़कन में तुम हो, सांसों में बसे हो,
खुद से बिछड़कर भला ,क्या हम करेंगे।
हर याद में तुम, हर बात में तुम हो,
इस खालीपन का इलाज, क्या हम करेंगे।
तुम चाँद बनकर ,रौशन रहे मन में,
उस चाँदनी से किनारा ,कहाँ हम करेंगे।
रूह में उतर गए हो इस कदर तुम,
रूह को मिटाकर जुदाई कहाँ हम करेंगे।
तुम साथ हो तो दुनिया मुकम्मल है,
तुम दूर हुए तो जीकर भी क्या हम करेंगे।
तुम्हें दिल से कभी जुदा न होने देंगे,
मोहब्बत है तुमसे, उम्र भर वफ़ा हम करेंगे।"
मेरी ये कविता भी आपको पसंद आएगी—
Rekha Gupta membership writer
LafzBindu
Pratilipi
Post a Comment