🌷दिल के पास🌷
Author: Alka Tiwari
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
किसी के चेहरे की मुस्कान का सबब बन के तो देखो
ज़िन्दगी छोटी ही सही मेहरबान बन के तो देखो
जो थक गए हैं सफ़र में उनका सहारा बनकर तो देखो
गिरते हुओं के दिल में थोड़ा हौसला भरकर देखो।
रिश्ते शब्दों से नहीं एहसासों से जीते जाते हैं,
लोग रोशनी से नहीं, प्यार से पाये जाते हैं।
जो मिला है बाँट दो यही असली दौलत है,
दुनिया में सबसे बड़ा इंसान वही, जिसके दिल में मोहब्बत है
किसी की आँखों का आँसू बनने से पहले मुस्कान बन जाना,
और दुनिया छोड़ भी जाए अगर इंसानियत मत छोड़ जाना।
कहीं दूर कोई चुप बैठा है शायद टूट रहा होगा,
तुम्हारे एक अच्छे शब्द से उसका हौसला भी बढ रहा होगा।
थोड़ा वक्त किसी के लिए निकालकर तो देखो,
रब भी मुस्कुरा देगा किसी को जीना सिखाकर तो देखो।
नफ़रत से क्या मिलेगा बस आग ही जलती जाएगी,
प्यार की एक चिंगारी भी हज़ारों दिलों में रौशनी बिखेर जाएगी
दुआ बनकर जीना सीखो, फरियाद नहीं,
किसी के काम आना, कोई बङी बात नहीं।
अगर हर दिल थोड़ा-सा और दयालु हो जाए,
तो यकीन मानो, दुनिया खुद एक परिवार हो जाए
DIL KE PAS
Pratilipi
Post a Comment