एक छोटी-सी रोशनी 🌟
🖊️ Pen name: soulfull life
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
“हर अँधेरा कुछ कहना चाहता है,
बस एक छोटी-सी रोशनी चाहिए उसे सुनने के लिए...” ✨
एक छोटी-सी रोशनी,
जो रोशन कर दे उम्मीदों का सागर,
जो मिटा दे हर अँधेरा,
एक छोटी-सी आशा,
जो दूर कर दे हर निराशा।
सुकून दे जाए वो छोटी-सी रोशनी,
जो हर दिल में नई किरण जगाए।
कभी-कभी बस इतना ही काफ़ी होता है —
एक छोटी-सी किरण,
जो अँधेरे कमरे में,
टूटी हुई खिड़की के छोटे से छेद से गुज़रते हुए,
थोड़ा-सा उजाला छोड़ जाए... 🌙✨
Ek chhoti se raushni
Soulfull life
#lafzbindu
Pratilipi
Post a Comment