एक नयी शुरुआत
🖊️ Pen name: soulfull life
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
ऐ ज़िन्दगी, चल — एक नयी शुरुआत करते हैं।
ऐ ज़िन्दगी, चल — एक नयी शुरुआत करते हैं।
चलो आज, सुबह की किरण के साथ
एक नयी शुरुआत करते हैं।
भूल जा, कल जो हुआ,
ऐ ज़िन्दगी, चल — एक नयी शुरुआत करते हैं।
यूँ तो बहुत हैं मुश्किलें इस ज़िन्दगी में,
पर चलो — एक नयी उम्मीद की शुरुआत करते हैं।
हाँ, कल कुछ ताने सुने,
पर क्या हुआ — तू बस एक शुरुआत कर।
माना हर बार तू हारा है,
पर चल, उठ और नयी शुरुआत कर।
आशा की किरण देख,
और बस — एक नयी शुरुआत कर।
शायद कुछ ज़्यादा दिल दुखा है,
पर क्या हुआ — तू बस नयी राह में चलने की शुरुआत कर।
तुझे हिम्मत जुटानी है इस दुनिया से,
थोड़ा सा बस — तू शुरुआत कर तो सही।
शायद मुश्किल है रास्ता, थोड़ा मन डगमगाएगा,
पर तू नयी शुरुआत कर।
कभी भी हौसला मत खोना,
बस एक नयी सोच के साथ, एक नयी सुबह की ओर,
नये जीवन की — तू बस शुरुआत कर।
ऐ ज़िन्दगी, तू बस नयी शुरुआत कर।
Ek nayi shuruat
Soulful life
#lafzBindu
Pratilipi
Post a Comment