आसान है क्या—कुछ सवाल जिनका जवाब नहीं

Author: Rekha Gupta
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
🙏 Support: Retting button niche hai

आसान है क्या खुद से लड़ पाना,
भीतर के शोर को चुप कराना।

आसान है क्या दर्द छुपा लेना,
भीगी आँखों से हँस देना।

आसान है क्या राह नई चुनना,
टूटे भरोसे को फिर से बुनना।

आसान है क्या इंतजार करना,
खामोशी में भी प्यार करना।

कहने को शब्द सरल से लगते हैं,
पर आसान है क्या मन को पढ़ पाना"


रेखा गुप्ता

मेरी ये कविता भी आपको बहुत पसंद आएगी—हम तुम्हे इतना प्यार करेंगे 

 मेरी ये धारावाहिक भी आपको पसंद आएगी—नीलकमल: दो जन्मों की प्रेम कहानी

🙏कृपया मुझे रेटिंग ओर प्रोत्साहन दें 👇 

( यदि आपको लफ़्ज़बिंदू की सेवाएं पसंद आई तथा इस पर उपलब्ध रचना आपको दिल को छूती है तो आप एक चाय पिला के सहयोग कर सकते है👇)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.
LafzBindu Membership Writer Membership Writer