खाली दिल की आवाज़

🖊️ Pen name: soulfull life 
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
"क्या लिखूँ उस दिल के लिए जो खाली-सा रहता है,
भीड़ में होकर भी जो तन्हा-सा रहता है।
क्या लिखूँ उस ख़्वाब के लिए जो पहेली बन गया,
जो आँखों में तो है, पर अधूरा ही रह गया।
क्या लिखूँ उस अपने के लिए जो अपना नहीं,
पास होकर भी जो कभी पास का नहीं।
क्या लिखूँ उन आँखों के लिए जो चुपचाप रोती हैं,
दर्द बहुत है, पर फिर भी कुछ नहीं कहती हैं।
क्या लिखूँ उन लोगों के लिए जो होकर भी नहीं,
रिश्तों में हैं, मगर एहसासों में कहीं नहीं।**"

AAPKO meri ye kavita pasand aayegi - अजनबी सी ज़िंदगी 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.
LafzBindu Membership Writer Membership Writer