मेरी प्रीत अमर कर दो—romantic poem

Author: Rekha Gupta(membership writer)
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
🙏 Support: Retting button niche hai
🎵 Version 1
🎵 Version 2

मेरी प्रीत अमर कर दो,
इसे वक्त की धूप न जला पाए,
हर जन्म में तेरा नाम लेकर,
ये दिल तुझ तक लौट आए।

ना डर हो दूरी का,
ना फ़िक्र हो कल के राहों की,
मेरे विश्वास की डोर थामे,
तू बन जाए वजह मेरी साँसों की।

अगर बिछड़ना लिखा है तक़दीर में,
तो मिलन को अनंत कर दो,
एक पल सही, पर ऐसा हो,
कि सदियों का सुकून भर दो।

मेरे शब्दों में तुम बस जाओ,
मेरी ख़ामोशी का अर्थ बनो,
इस नश्वर सी दुनिया में,
मेरी प्रीत को अमर कर दो।

                  Meri preet amar kar do


Rekha Gupta 
lafzBindu 

🙏 Please rate me......

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.
LafzBindu Membership Writer Membership Writer