खुद से इश्क़—रोमांटिक कविता
🖊️ Pen name: Anshika Gupta
📍 Location: INDIA
✍️ Writes: Poetry / Stories
गाने के रूप में सुने
"🌹 आज कुछ गुनगुनाने का मन
कर रहा
एक नया तराना सजाने का मन
कर रहा
मौसम में नर्मियों का एहसास
हैं
बारिश की बूंदे जैसे कोई महताब
हैं
दिल में एक दस्तक सुकून -ए- ख्वाब
है
आज दिल की गहराइयों में डूब जाने का
मन है कर रहा
थाम लूंँ इन जाते हुए लम्हों का
दामन
कुछ पल खुद से ही हुए इश्क के
जी लूंँ जरा
कभी-कभी तनहाइयां भी अच्छी
लगती हैं
इन लम्हों को प्यार के एहसासों से
भिगो लूँ जरा
ठहर जाए जिंदगी कुछ पल
ऐसे ही
इन लम्हों पर अपने नाम का दस्तखत
🌹 कर लूंँ जरा 🌹
💐 अंशिका गुप्ता( स्मिता)
Pratilipi
Post a Comment