Breaking

Loading latest posts...

Search here

Saturday, May 9, 2026

दीवाने का हाल क्या होगा.....

कभी सोच के देखना कि  
उस दीवाने का हाल क्या होगा  
जिसे तुमने था इश्क़ में मारा  
हाल तो बेहाल ही होगा  
वो तो बस तुमसे करता था प्यार....  
बिना सोचे कि इश्क़ का अंज़ाम ये होगा....  
कभी सोच के देखना कि उस दीवाने का हाल क्या होगा.....  

जब साथ में थी तुम जाना उसे कितनी खुशी थी  
ये ज़ाहिर नहीं कर पाया, ये उसकी बेवकूफ़ी ही थी  
पर तुमने समझा नहीं ये बात भी सही नहीं  
इशारे उसके ठुकराए ये बात भी अच्छी नहीं  
चलो इतना भी ठीक है लेकिन....2  
ये बात तो है ठीक नहीं..  
जो तुमने उस दिए को दिए बुझाए ...  
बिना सोचे कि उस परवाने का हाल क्या होगा...  
कभी सोच के देखना  
उस दीवाने का हाल क्या होगा....

No comments:

Post a Comment

🏠
Home
🔍
Search
✏️
💎
Member
🌐
Social

A Place of Untold Emotions

🔍